देवासी दर्पण हिन्दी वार्षिक पत्रिका में आप पढेंगे आज तक कितने राजकीय कर्मचारी बनें और समाज ने कितनी तरक्की की साथ ही यह भी जानेंगे की अपनो को और कितनी तरक्की की जरूरत हैं ! देवासी समाज को एकजुट होने क़ि आज की महती जरुरत है और शिक्षा की कमी को दूर करने के लिए शिक्षित लोग आगे आए ?

Saturday, April 17, 2010

अरंडी खाने से 13 भेड़-बकरियों की मौत

 भीनमाल . निकटवर्ती निबोंड़ा में शनिवार को 13 भेड़-बकरियों की जहरीला चारा खाने से मौत हो गई। भेड़पालकों के अनुसार भेड़-बकरियों द्वारा अरंडी खाने की बात सामने आई है। पटवारी सकाराम ने बताया कि शनिवार को अरंडी का चारा खाने से निबोड़ा निवासी राणाराम पुत्र जेठाराम देवासी की दस व गणेशाराम पुत्र भूराराम देवासी की तीन भेड़-बकरियों की मौत हो गई, जबकि बीमार पंाच भेड़-बकरियों का मौके पर पशु चिकित्सक मूलसिंह राठौड़ द्वारा इलाज किया गया।