सियाणा। वर्तमान समय में समाज में शिक्षा को बढावा देना होगा। शिक्षा से ही समाज का विकास सम्भव है। यह बात सिरोही विधायक ओटाराम देवासी ने सोमवार को निकटवर्ती उम्मेदगढ में देवासी समाज द्वारा आयोजित द्वारकाधीश महाप्रसादी आयोजन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा की कमी है, ऎसे में सभी को अपने ब"ाों को स्कूलों में भेजकर उन्हें शिक्षित करना होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा त्यागने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री भूपेन्द्र देवासी समेत कई वक्ताओं ने विचार प्रकट किए। इससे पूर्व कैलाशनगर के मठाधीश नवलगिरी, सुरेश्वर महादेव के मठाधीश, चांदना के चामुण्डा माता मंदिर के संत देवाभारती समेत अन्य संतों का सामैया कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में द्वारकाधीश को भोग लगाने के बाद प्रसादी वितरित की गई। देवासी समाज के धनाराम ने बताया कि समाज के लोगों द्वारा हरिद्वार व द्वारकाधीश के दर्शन कर समाज में प्रसादी वितरण की परम्परा है। उन्होंने बताया कि उम्मेदगढ के देवासी समाज के कई लोगों ने द्वारकाधीश के दर्शन किए। उनके घर आने पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में गांव में महाप्रसादी का आयोजन हुआ।
भजन संध्या का आयोजन
महाप्रसादी के मौके गांव में रात्रि को भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या में भीखाराम तलेटा, केसाराम लोटीवाडा व समेलाराम ने वीणा व मंजीरा की धुन पर एक से बढकर एक भजनों की प्रस्तुति दी।