नाना। चामुण्डेरी कस्बे में मासूम की हत्या के आरोपी पिता को न्यायालय ने रिमाण्ड पर भेज दिया। पुलिस के अनुसार चामुण्डेरी निवासी आरोपी वीरभानाराम रेबारी पुत्र प्रेमाराम को न्यायालय ने दो दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया। उससे पूछताछ जारी है। इधर, पुलिस ने उसके बडे भाई जोताराम को पूछताछ के बाद छोड दिया। उल्लेखनीय है कि वीरभानाराम ने अपनी पांच वर्षीय बेटी इंद्रा कुमारी की हत्या कर कुएं में शव फेंक दिया था। आरोपी ने इससे पहले जोताराम के पुत्र मांगीलाल की भी हत्या की थी।