देवासी दर्पण हिन्दी वार्षिक पत्रिका में आप पढेंगे आज तक कितने राजकीय कर्मचारी बनें और समाज ने कितनी तरक्की की साथ ही यह भी जानेंगे की अपनो को और कितनी तरक्की की जरूरत हैं ! देवासी समाज को एकजुट होने क़ि आज की महती जरुरत है और शिक्षा की कमी को दूर करने के लिए शिक्षित लोग आगे आए ?

Friday, March 26, 2010

वेलांगरी में मेला भरा


शुभ मुहूर्त में रामजानकी व जोगदास महाराज मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।

सिरोही& वेलांगरी गांव में योगीराज जोगदास महाराज का वार्षिक मेला चैत्रसुद नवमी बुधवार को भरा गया। रेबारी समाज शिक्षा प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष हीराराम रेबारी ने बताया कि मेले की व्यवस्था रेबारी समाज के नवपरगना के युवा संघ द्वारा की गई। मेले में जोगदास महाराज के गादीपति निर्मलदास महाराज का सानिध्य रहा। बुधवार की सुबह शुभ मुहूर्त में रामजानकी व जोगदास महाराज मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। अपराह्न करीब तीन बजे शोभायात्रा निकाली गई।