कालंद्री & पोसीतरा में अरंडी के पत्ते खाने से सत्रह भेड़-बकरियां काल-कवलित हो गई। जानकारी के अनुसार पोसीतरा गांव में कालूराम पुत्र रूपाराम रेबारी की भेड़-बकरियों ने खेत में अरंडी के पत्ते खा लिए, जिससे एक-एककर मरने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस पशु चिकित्सक राजीव विजयवर्गीय, सुंदर जगताप मौके पर पहुंचे और उपचार शुरू किया। हादसे में पांच भेड़ व बारह बकरियां मर गई। छह अन्य बकरियां अभी बीमार है, जिनका उपचार किया जा रहा है।