देवासी दर्पण हिन्दी वार्षिक पत्रिका में आप पढेंगे आज तक कितने राजकीय कर्मचारी बनें और समाज ने कितनी तरक्की की साथ ही यह भी जानेंगे की अपनो को और कितनी तरक्की की जरूरत हैं ! देवासी समाज को एकजुट होने क़ि आज की महती जरुरत है और शिक्षा की कमी को दूर करने के लिए शिक्षित लोग आगे आए ?

Friday, March 26, 2010

समाज के विकास के लिए शिक्षा जरूरी

 
सिरोही। समीपवर्ती वेलांगरी गांव में गुरूवार दोपहर को रेबारी समाज नवपरगना की बैठक हुई।बैठक में सिरोही समेत जालोर, पाली व बाडमेर जिले के सैकडों समाजबंधुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सिरोही विधायक ओटाराम देवासी, रानीवाडा विधायक रतन देवसी, हरिद्वार के अखिल भारतीय देवासी समाज के अध्यक्ष खेमराज व तीर्थगिरी महाराज उपस्थित थे। बैठक के अंत में शुक्रवार को जालोर में आरक्षण को लेकर होने वाले महापडाव के बारे में चर्चा की।बैठक को संबोघित करते हुए विधायक रतन देवासी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा को बढावा देना होगा। इसके लिए सरकार की ओर से शिक्षा क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ रेबारी समाज को भी उठाना होगा। संबोधन के बाद रतन देवासी वहां से जालोर के लिए रवाना हो गए। ओटाराम ने कहा कि शिक्षा के लिए जागृत होना जरूरी है। विकास की धुरी शिक्षा ही है। ऎसे में माता-पिता को लडके के साथ लडकी को भी शिक्षित करना होगा। इससे पहले समाजबंधुओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
लडेंगे समाज के लिए
बैठक में विभिन्न प्रकार की चर्चा के बाद आरक्षण का मुद्धा गर्माने लगा। विधायक ओटाराम देवासी ने समाज के लिए लडने की बात कही। इस पर समाजबंधुओं ने एकराय होकर हक के लिए लडने का आह्वान किया।
हर घर से एक
बैठक में समाज के प्रतिनिघियों ने कम से कम हर घर से एक व्यक्ति को महापडाव में शामिल होने का आग्रह किया। बैठक में करीब दो हजार से अघिक समाजबंधु इकट्ठे हुए।