सिरोही ! रेबारी जाति का सम्मेलन शुक्रवार को पूर्व सिरोही नरेश रघुवीर सिंह देवड़ा के मुख्य आतिथ्य व पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा में आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने समाज के नौनिहालों को शिक्षित करने पर बल देते हुए इसे विकास की पहली सीढ़ी बताया। सिरोही के पूर्व नरेश रघुवीरसिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि रेबारी जाति में शिक्षा का स्तर कम है। अत: धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ शिक्षा की प्रगति करनी होगी, तब ही समाज शिक्षित व विकसित होगा। इसी क्रम में बोराणा ने लोगों से आग्रह किया कि लोग बच्चे-बच्चियों को स्कूलों में भेजकर उन्हें शिक्षित करें, तभी समाज का विकास होगा। इससे पहले अतिथियों को ढोल बाजा से स्वागत किया गया। मंच पर उनको साफा एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ठाकुर सिंह, हरी सिंह, उपसंरपंच दिलीप दवे, माल सिंह देवड़ा, धोका सिंह पटवारी, गणपत सिंह देवड़ा, वीराराम रेबारी, दलाराम रेबारी, धरमाराम रेबारी, गणेशराम रेबारी, सरदारसिंह भाटी आदि उपस्थित रहे।
